यदि कोई आपको प्रताड़ित कर रहा है या आप किसी भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी से परेशान हैं तो हमें 9335036908 पर कॉल या व्हाट्सएप्प करें।

नहीं थम रहा मराठी भाषा विवाद, बिजनेसमैन सुशील केडिया के ऑफिस पर पथराव

राष्ट्रीय बुलेटिन

AWADH BULLETIN

7/5/2025

महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद बढ़ गया है। राज ठाकरे को टैग करते हुए सुशील केडिया ने मराठी न सीखने की बात कही जिसके बाद MNS कार्यकर्ताओं ने उनके ऑफिस पर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं ने ऑफिस में ईंट-पत्थर मारकर तोड़फोड़ की। उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए सुशील केडिया को भेड़िया करार दिया है।

महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहा विवाद सियासी गलियारों से होता हुआ उद्योपतियों के दफ्तर तक जा पहुंचा है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने मशहूर बिजनेसमैन सुशील केडिया के ऑफिस पर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर मारकर ऑफिस में तोड़फोड़ की गई।

MNS कार्यकर्ताओं की यह हरकत सुशील केडिया के मराठी न सीखने वाले बयान के बाद देखने को मिली है। दफ्तर में मौजूद गार्ड ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन पत्थर खत्म होने तक वो नहीं रुके।

सुशील ने किया था पोस्ट

3 जुलाई को सुशील केडिया ने राज ठाकरे को टैग करते हुए लिखा था कि उन्हें मराठी नहीं आती, इसके बावजूद वो पिछले 30 साल से महाराष्ट्र में रह रहे हैं।

Related Stories