तेल का बड़ा संकट ? मिडिल ईस्‍ट से आने वाले रास्‍ते बंद, BRICS ने की ये अपील

होर्मुज का रास्‍ता ब्‍लॉक है और अब बाब अल मंदेब का रास्‍ता भी हूतियों के कंट्रोल में आ चुका है वहीं सऊदी अरब से आने वाले जहाजों पर भी हमला जारी है, जिस कारण एक बड़ा तेल संकट आता हुआ दिख रहा है

NATIONAL BULLETIN

9/13/20261 min read

वेस्‍ट एशिया में BRICS देशों की ओर से शांति बनाए रखने की अपील के बावजूद, जियो-पॉलिटिकल टेंशन तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में होर्मुज में एक जहाज पर हमला किया गया है, वहीं दूसरी ओर, बॉब अल-मंदेब पर हूति विद्रोहियों का कब्‍जा हो गया है। जबकि सऊदी अरब ने तेल पाइपलाइन को भी बंद कर दिया है। ऐसे में तेल को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है। खासकर शेयर बाजार के लिए सोमवार को दिन काफी दिक्‍कत भरा हो सकता है। इस बीच, शिन्हुआ न्यूज के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ईरान और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नए प्रवेश और निकास मार्गों के विवरण पर सहमत हो गए हैं और सोमवार को मस्कट में होने वाली एक क्षेत्रीय बैठक में खाड़ी देशों को अपने परामर्श के बारे में बताएंगे।

Awadh Bulletin

Awadh Bulletin is the Digital News Venture of Awadh Media House, operating from Lucknow, the capital of Uttar Pradesh.

Contact Us

contact@awadhbulletin.com

9335036908

© 2026 Awadh Media House