BSP की अध्यक्ष मायावती का आरोप, भतीजे आकाश आनंद फैला रहे अस्वस्थ होने की अफवाह

मायावती ने कहा कि शनिवार को आकाश ने मेरे निवास पर फोन कर जानकारी ली और पूछा कि क्या बहन जी अस्वस्थ हैं। वहां से उन्हें बताया गया मैं स्वस्थ हूं।

STATE BULLETIN

9/13/20261 min read

अवध बुलेटिन डेस्क, लखनऊ। बीते एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को बड़ा बम फोड़ा है। खराब स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चा के बीच रविवार को मीडिया के सामने आकर मायावती ने कहा कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं , मेरे अस्वस्थ होने की फैलाई जा रही बातें निराधार हैं।

मायावती ने कहा आकाश आनंद मेरी बीमारी की अफवाह फैला रहे हैं। कल रात उन्होंने मेरे घर पर फोन कर पूछा था कि क्या बहन जी की तबियत खराब है। मायावती ने दावा किया कि आकाश आनंद ने उनके पर्सनल सचिव आलोक कुमार को फोन कर उनकी तबीयत के बारे में पूछा था।

भतीजे आकाश आनंद पर फिर हमलावर हुईं मायावती

मायावती ने कहा कि पार्टी से निकाले गए लोगों ने भ्रम फैलाया है। पार्टी में मेरी बीमारी का भ्रम फैलाया जा रहा है। आकाश आनंद का पार्टी इंचार्ज के पास फोन आया। आकाश आनंद ने मेरी तबियत के बारे में पूछा। आकाश ने कहा- बहनजी को मत बताना मैंने कॉल की थी। आकाश अभी भी ससुर के दिमाग से काम कर रहे।

Awadh Bulletin

Awadh Bulletin is the Digital News Venture of Awadh Media House, operating from Lucknow, the capital of Uttar Pradesh.

Contact Us

contact@awadhbulletin.com

9335036908

© 2026 Awadh Media House