रुड़की में अस्पताल के सामने युवक ने काट ली गर्दन, खून से लथपथ जमीन पर गिरा

हरिद्वार में रेलवे रोड स्थित तुलसी अस्पताल के पास एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी गर्दन काट ली। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CRIME BULLETIN

9/14/20261 min read

अवध बुलेटिन डेस्क, लखनऊ ।

रुड़की शहर के रेलवे रोड स्थित तुलसी अस्पताल के समीप सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी गर्दन काट ली।

लहूलुहान हालत में युवक सड़क पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

सरेराह हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Awadh Bulletin

Awadh Bulletin is the Digital News Venture of Awadh Media House, operating from Lucknow, the capital of Uttar Pradesh.

Contact Us

contact@awadhbulletin.com

9335036908

© 2026 Awadh Media House